मविवि में एबीवीपी के सदस्यता अभियान को मिला छात्रों का समर्थन
गया, अगस्त 20 -- मगध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बोधगया इकाई की ओर से 'अधिकतम सदस्यता दिवस' के तहत विशेष अभियान चलाया गया। सदस्यता काउंटर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अभियान के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। जिला संयोजक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों का बढ़ता जुड़ाव राष्ट्रहित और सकारात्मक बदलाव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष सिंह ने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों, शैक्षणिक सुधार और विश्वविद्यालय परिसर में रचनात्मक वातावरण के लिए लगातार प्रयासरत है। नगर मंत्री सौरभ स्वराज ने कहा कि सदस्यता अभियान से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और छात्र समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.