मविवि में आवेदनों के सत्यापन में देरी से छात्राएं हो रही परेशान
गया, मई 14 -- मगध विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन में हो रही परेशानियों को लेकर गुरुवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डॉ. बीके मंगलम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन के मविवि अध्यक्ष संतोष कुमार सोनू ने कहा कि विश्वविद्यालय में डाटा ऑपरेटरों की कमी के कारण छात्राओं के आवेदन लंबित पड़े हैं और सत्यापन कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। इसके कारण छात्राओं को बार-बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना छात्राओं के शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- मवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.