गया, जुलाई 23 -- मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ चुनाव सत्र 2026-27 को लेकर चुनावी तस्वीर साफ हो गयी है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अलका मिश्रा ने वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। इसके साथ ही तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए मतदान कराया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनुज कुमार तरुण और डॉ. हरिबाबू बोड्डू आमने-सामने होंगे। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अमर किशोर व डॉ. सौरव कुमार के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और आलोक रंजन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। महासचिव पद पर डॉ. रविंद्र सिंह तथा अंकेक्षक (ऑडिटर) पद पर डॉ. ...