गया, मई 13 -- मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने ज्योति हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर परमिया गांव में डुगडुगी बजवाकर आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा कराया गया और जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि सतघरवा गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी ज्योति कुमारी की हत्या मामले में परमिया गांव के राजेश चौधरी, राहुल कुमार, रोहित कुमार व सुनीता देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। न्यायालय से इश्तहार निर्गत होने के बाद विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत गांव में मुनादी कराकर आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं...