मविवि पुलिस ने हत्या मामले में आठ माह से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गया, जून 19 -- मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात परमिया गांव में छापेमारी कर हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी परमिया गांव का रहने वाला राजेश चौधरी है। हत्या के एक मामले में पिछले आठ माह से यह नामजद आरोपी फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परमिया गांव में छापेमारी कर आरोपी राजेश चौधरी को उसके घर से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के सतघरवा गांव निवासी ज्योति कुमारी की पिछले साल 19 अक्टूबर को हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतका की मां ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। यह भी पढ़ें- आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद से राजेश चौधरी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.