गया, अप्रैल 18 -- मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात जिंदापुर टोल प्लाजा के समीप से चोरी की एक बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कारवाई की। पुलिस की गश्ती टीम द्वारा वाहन जांच की जा रही थी। तभी गया से डोभी की दिशा में एक सुजुकी जिक्सर बाइक पर सवार तीन युवक तेजगति में जाते दिखा। पुलिस की टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो सभी भागने लगे। जिसके बाद गश्ती टीम ने पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ा। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि तीनों युवकों के द्वारा जब्त बाइक का सही कागजात नहीं दिखाया गया। जांच के दौरान नंबर प्लेट भी गलत पाया गया। जिसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ईटाडीह गांव का रहने वाला कैलाश पासवान का बेटा करण कुमार, राजाराम...