गया, मई 25 -- मगध विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 तथा द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों को राहत दी है। परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की तिथि 27 मई तक विस्तारित कर दी है। मविवि परीक्षा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि कई छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन और शुल्क जमा करने से वंचित रह गए थे। जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया। छात्र निर्धारित तिथि के अंदर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा करना सुनिश्चित करेंगे। तय अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को समय पर सूचना देकर आवेदन प्रक्रिया पूर्...