गया, फरवरी 18 -- मगध विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के पार्ट थर्ड परीक्षा सत्र 2023-26 को लेकर परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बुधवार को जारी कर दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि बीसीए, बीबीएम, बीएएसपीएम, बीएससी आईटी, ईडब्ल्यूएम, बायोटेक व बायो-केमिस्ट्री के छात्र-छात्राएं 20 से 27 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क अपने संबंधित महाविद्यालयों में फॉर्म जमा कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 28 फरवरी से नौ मार्च तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। विश्वविद्यालय मुख्यालय में निर्धारित तिथि 28 फरवरी तथा विलंब शुल्क के साथ 10 मार्च तय की गयी है। परीक्षा 22 अप्रैल से संभावित है। परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिया है कि केवल उन्हीं छात्रों के प्रपत्र स्वीकार होगा, जिनका पार्ट वन व पार्ट टू का परिणाम प्रकाशित हो चुका है। सभी कॉलेजों को समयसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.