गया, अप्रैल 1 -- मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से जुड़े विद्यार्थियों के लिए परीक्षा प्रपत्र, शुल्क जमा करने व अंकपत्र-पंजीयन में त्रुटि सुधार के लिए बुधवार को निर्देश जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जारी अधिसूचना में सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित तिथियों के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में बीसीए, बीबीएम, बीएएसपीएम, बीएससी आईटी, ईडब्ल्यूएम, जैव प्रौद्योगिकी व जैव रसायन पार्ट-वन सत्र 2025-28 तथा पार्ट-टू सत्र 2024-27 के विद्यार्थियों को परीक्षा प्रपत्र और शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से छह से 16 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के जमा करना होगा। इसके बाद 17 से 25 अप्रैल तक 100 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.