मविवि गेट के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल
गया, जून 1 -- डोभी-पटना फोरलेन सड़क पर मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बुलेट सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मविवि थाना क्षेत्र के धम्मबोधी मोहल्ला निवासी दीपक कुमार के 21 वर्षीय पुत्र अंकुर कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकुर कुमार बुलेट मोटरसाइकिल से मगध विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से दोमुहान की ओर जाने के लिए सर्विस लेन की तरफ मुड़ रहा था। इसी दौरान पटना से डोभी की ओर जा रही एक तेज गति और अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर जिंदापुर टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। बाद में चालक और वाहन को मविवि पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.