मेरठ, दिसम्बर 6 -- मवाना। नगर के व्यस्तम हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे अचानक लगा भीषण जाम यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया। घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तहसील तिराहे से लेकर सुभाष चौक पर जाम के चलते वाहनों के पहिये थम गये। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपने हमराह के साथ जाम खुलवाने में जुट गए। जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे दरोगा को हड़काया। नगर से होकर गुजरने वाला हाईवे इन दिनों सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है। आए दिन लगने वाले भीषण जाम से मवानावासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। दोपहर व शाम के व्यस्त समय में तो स्थिति और अधिक विकराल हो जाती है, जब वाहनों की लंबी कतारें दो किलोमीटर तक फैल जाती हैं। आमजन को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.