मेरठ, मार्च 18 -- हस्तिनापुर रोड निकट थाना मवाना पर बन रहे नाले के पुलिया के निर्माण को लेकर आने जाने वालों के आवागमन में परेशानी हो रही है। पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि और भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र गुर्जर आदि ने पहुंचकर जनता की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका के चेयरमैन अखिल कौशिक, जेई, पालिका कर्मचारी आदि को बुलवाया। उन्होंने मौके पर देखा कि नगर पालिका ने पैदल आने जाने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज सुबह अनेक लोग उनके आवास पर पहुंचे और इंस गंभीर समस्या के समाधान की बात रखी। कई दिन बाद ईद का त्योहार है। ईदगाह पर नमाज पढ़ने भी लोग जायेंगे। इसी कारण थाने के बराबर में पुलिया पर लोहे का जाल डलवा कर पैदल ...