मेरठ, मार्च 27 -- रामनवमी के अवकाश के बावजूद शासन के निर्देशों के अनुपालन में मवाना तहसील में निबंधन विभाग का रजिस्ट्री कार्यालय खुला रखा गया। अवकाश के दिन भी कार्यालय संचालित होने से आमजन को बड़ी सुविधा मिली और पंजीकरण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 57 विलेखों का पंजीकरण किया गया, जिससे विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इन विलेखों से कुल 19,15,030 रुपये का स्टाम्प शुल्क तथा 5,65,420 रुपये का निबंधन शुल्क जमा हुआ। पंजीकृत विलेखों में 42 विक्रय पत्र, 6 दान पत्र, 2 पट्टा अनुबंध विलेख, 2 विक्रय अनुबंध विलेख (बिना कब्जा), 2 सामान्य अनुबंध विलेख, 1 विक्रय अनुबंध विलेख निरस्तीकरण तथा 1-1 मुख़्तायारनामा और न्यास पत्र शामिल रहे। मवाना उप निबंधक सुरेश मौर्य ने बताया कि शासन द्वारा अवकाश के दिनों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.