मेरठ, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद मवाना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। भाजपा मवाना नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकाला और महामाई बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा ढोल-नगाड़ों के साथ नाचकर खुशी व्यक्त की। सुभाष दीक्षित, पूर्व चेयरमैन पति रवि गोला, नामित सभासद बाबू राम प्रजापति, सोनू त्यागी, दर्शन चौहान, विकास सैन,राजेश अग्रवाल, मनीष शर्मा,कमलेश दीक्षित,मोनू जाटव, राजेश खन्ना, नीटूपाल, दीपक कश्यप, विनय प्रजापति, गुलिस्ता दीपक बजाज, आशु त्यागी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में एनडीए की जीत पर बरकट्ठा में आतिशबाजी यह भी पढ़ें- जीत पर खुश होकर भाजपाइयों ने मनायी होली-दिवाली यह भी पढ़े...