मेरठ, मार्च 5 -- मवाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुल्हैंडी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। बुधवार को मवाना नगर और आसपास के देहात क्षेत्र में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही सड़कों, गलियों और मोहल्लों में मस्तानों की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते हुए नजर आईं। युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और जमकर मस्ती की। नगर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और कॉलोनियों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर नाचती-गाती रहीं। लोग एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाते हुए गले मिले और दुल्हैंडी की खुशियां साझा कीं। रंगों की बौछार से पूरा नगर रंगमय नजर आया। दुल्हैंडी के दिन बच्चे हों या बड़े सभी सुबह से रंगों में नहाए नजर आ रहे थे। पर्व के प्रति उत्साह देखते ही बनता था। गली-मुहल्लों स...