मेरठ, मार्च 30 -- मवाना नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार प्रातकाल भव्य प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिभाव से भगवान महावीर के जयघोष किए और पूरे नगर में धार्मिक वातावरण का संचार किया। इस मौके पर मवाना नगर में अनेक तोरण द्वार सजाए गए। मवाना में भगवान महावीर को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर सोमवार दोपहर भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा सुभाष चौक जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुन्नालाल बाजार, खैरात अली, खतौलिया चौक, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार होते हुए नगर पालिका मैदान पहुंची, जहां भगवान का अभिषेक सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात रथयात्रा पुनः मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रथयात्रा में प्रसिद्ध जिया बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.