मेरठ, अप्रैल 4 -- थाना मवाना पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान बाइकल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मवाना पुलिस ने हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर के पास आम के बाग से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में मुनीश उर्फ मनीष उर्फ आलू पुत्र राजपाल निवासी सूर्या विहार सिकेडा रोड थाना गंगानगर, सलमान पुत्र रफीक निवासी बक्सर थाना गंगानगर जनपद मेरठ, आकाश पुत्र राजकुमार निवासी ओल्ड मोहनपुरी सूरजकुण्ड थाना सिविल लाईन मेरठ, अभियुक्त दीपक उर्फ़डीडी पुत्र जोनी निवासी बक्सर थाना गंगानगर मेरठ शामिल हैं। तलाशी में दीपक के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.