मेरठ, अप्रैल 15 -- मवाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मवाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मुन्नालाल स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां आरोपी फिरोज (31) पुत्र मोहम्मद अहसान अपने घर में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण करता मिला। मौके से चार प्रेशर मशीनें, लकड़ी का हैमर, गत्ते के पाइप, प्लास्टिक पाइप, सेलो टेप, स्टीकर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में करीब 12 किलो बारूद, 7.2 किलो पिसा कोयला, 3.7 किलो पिसा कॉटन, 7.4 किलो पोटैशियम नाइट्रेट (कलमी शोरा) और 8 किलो ग...