मवाना में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
मेरठ, अगस्त 13 -- एएस इंटर कॉलेज से पक्का तालाब तक भाजपा मेरठ जिला के तत्वावधान में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के नेतृत्व एवं मेरठ जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सिंह की अध्यक्षता में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा का प्रमुख आकर्षण पंजाब से आया बैगपाइपर बैंड रहा, जिसने देशभक्ति की धुनों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान पूरा हाइवे भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Etah News: एटा में गूंजे भारत माता, अमर शहीदों के जयघोष, जन-जन में दिखी राष्ट्रभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.