मवाना में नाले में मिले गोवंश के अवशेष, लोगों में रोष
मेरठ, मार्च 20 -- क्षेत्र के मेरठ रोड पर राफन गांव के पास एक पेपर मिल के समीप गंदे नाले में गोवंश अवशेष मिलने से शुक्रवार देर शाम हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से अवशेषों को नाले से बाहर निकाला गया। बताया गया कि अवशेषों में दो सिर समेत अन्य अंग शामिल थे, जो एक कट्टे में भरे हुए थे। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों का नमूना सुरक्षित किया और उन्हें पास के जंगल में गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस को मामले की गहन जांच कर दोषियों के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.