मेरठ, मार्च 17 -- मवाना में नई कोर्ट शुरू करने का मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों ने जमकर विरोध किया। कचहरी के नानक चंद सभागार में आम सभा हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक मवाना कोर्ट में वकीलों के लिए तमाम मूल भूत सुविधाएं मुहैया न हो जाए, उस समय तक इसे शुरू न किया जाए, साथ ही मवाना के नए कोर्ट परिसर की जमीन क्रय में घोटाले का आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग की गई। ये भी ऐलान किया कि जब तक वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच के लिए कोई हाईकोर्ट इलाहाबाद और यूपी सरकार द्वारा कोई विधिवत प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा जाता, उस समय तक कोई भी नई कोर्ट न बनाई जाए। मेरठ बार एसोसिएशन की आम सभा सोमवार सुबह 10.30 बजे पंडित नानकचन्द सभागार में हुई। अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एव संचालन महामंत्री परवेज आलम ने किया। आम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.