मवाना में दिनदहाड़े दुकान के गल्ले से 88 हजार रुपये चोरी
मेरठ, जून 28 -- मवाना नगर की झब्बर मंडी में शनिवार दोपहर एक शातिर चोर ने थोक व्यापारी की दुकान के गल्ले से करीब 88 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मवाना नगर की झब्बर मंडी में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बीड़ी, सिगरेट एवं एमडीएच मसालों के थोक व्यापारी अरविंद कुमार गुप्ता अपनी दुकान पर काम में व्यस्त थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौका पाकर दुकान के गल्ले से करीब 88 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मवाना में दिनदहाड़े दुकान के गल्ले से 88 हजार रुपये चोरी घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर थाना मवाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.