मेरठ, मार्च 14 -- मवाना नगर में जल निगम द्वारा बिछाई गई पानी की पाइपलाइन कई स्थानों पर लीकेज होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुभाष बाजार चौराहे के आसपास पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को दिक्कत हो रही है। व्यापारियों और आसपास के निवासियों का कहना है कि मवाना नगर का मुख्य सुभाष बाजार चौराहे से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों और पानी भराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के व्यापारियों ने कहा कि तीन दिनों से बाजार की मुख्य सड़क पर गड्ढे बन गये हैं। वहां से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इससे पहले मवाना नगर के अटौरा रोड पर राजो वाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.