मेरठ, जनवरी 17 -- मवाना। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर की 33 हजार की लाइन में फाल्ट आ गया, जिस कारण आधे मवाना नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे जुड़ी छह ट्यूबवेल बंद रही, जिस कारण मवाना की आधी आबादी को पेयजल संकट से गुजरना पड़ा। मवाना नगर में सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कई स्थानों पर बिजली लाइनों में नमी जम गई, जिससे शॉर्ट सर्किट और तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। इसके चलते हस्तिनापुर रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। मवाना नगर का फीडर सुबह छह बजकर आठ मिनट पर बंद हो गया। मवाना नगर को बिजली आपूर्ति करने वाले फीडर से सरस्वती शिशु मंदिर, अवतार पार्क, अशोक विहार, तहसील रोड स्थित व तहसील परिसर की ट्यूबवेल और नगर पालिका के जलकल परिसर की टयूबवेल न.एक पूर्ण रूप से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.