मेरठ, फरवरी 28 -- मवाना। नगर के युवाओं ने पांडव चौक पर शुक्रवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और शहीदों के सम्मान के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन त्याग, साहस और अदम्य संकल्प का प्रतीक है। अंग्रेजों से चारों ओर से घिर जाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंतिम क्षण तक संघर्ष करते रहे। उनका बलिदान देश की स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर अक्षत शर्मा, अजीत शर्मा, अर्पित पांडे, सनी चौहान, संदीप रस्तोगी, संदीप मावी, वंश गौतम, राहुल जाटव, अमर गुप्ता, मोंटी, मुकुल चौहान, अमित, आदित्य संयम, दीपक, आशीष सैनी आदि रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.