मेरठ, मई 29 -- मवाना के मोहल्ला हीरालाल में शुक्रवार को कटान के दौरान छूटकर भागी भैंस ने पूरे नगर में अफरातफरी मचा दी। बेकाबू भैंस ने मुख्य बाजार से लेकर काबली गेट के जंगल तक करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए दो महिलाओं समेत सात लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान भैंस एक पार्किंग पैलेस में घुस गई, जहां उसने छह से सात गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों और स्थानीय लोगों की मदद से भैंस को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया, जिसके बाद उसे काबू में किया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहल्ला हीरालाल में शुक्रवार को कटान के दौरान अचानक भैंस बेकाबू होकर भाग निकली। यह भी पढ़ें- मेरठ : मवाना में कटान के लिए लाई गई भैंस ने मचाया उत्पात रास्ते में जो भी उसके सामने आया, उसे टक्कर मारती चली गई। घ...