मवाना में ई-रजिस्ट्री के निजीकरण का विरोध जारी
मेरठ, जून 17 -- मवाना बार एसोसिएशन एवं मवाना सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त आम सभा बुधवार को बार हॉल में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार कंसल एवं अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव सुनील कुमार तथा सचिव नटवर सिंह राणा ने किया। सभी अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री के निजीकरण का विरोध किया। विरोध स्वरूप रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला लगाया। दूसरे दिन भी कोई बैनामा नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें ई-रजिस्ट्री के निजीकरण का विरोध करते हुए टोल फ्री सुविधा की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण के प्रस्ताव पर गहरा विरोध जताया। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी, बैनामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.