मेरठ, फरवरी 4 -- मवाना। मवाना शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 का 17 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का 28.42 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मवाना मिल इस पेराई सत्र में गन्ना भुगतान करने में अग्रणी रही है। अब किसानों का केवल 11 दिनों का गन्ना मूल्य मिल पर बाकी रह गया है। मवाना चीनी मिल ने कुल गन्ना खरीद का 23 जनवरी तक हुए गन्ना खरीद का 377.69 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य भुगतान करने की एडवाइज सम्बंधित गन्ना समितियों को भेज दी है। मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने किसानों से आग्रह किया कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोंला व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.