मेरठ, अप्रैल 15 -- मवाना चीनी मिल ने बुधवार को चार अप्रैल से सात अप्रैल तक खरीदे गये गन्ने का मूल्य 7.40 करोड रुपये अुधवार को सम्बन्धित सहकारी गन्ना समितियों को भेज दिया है। मवाना चीनी मिल 2025-26 का पेराई सत्र 31 अक्टूबर को प्रारम्भ हुआ था और सात अप्रैल 2026 को समाप्त हुआ है। मवाना चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में कुल 170.70 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी एव चीनी मिल की औसत चीनी रिकवरी 10.11 प्रतिशत रही। चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में कुल 671.50 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य सीधे कृषकों के बैंक खातों में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- किसानों को भेजा गया 622 करोड़ का गन्ना भुगतान यह जानकारी चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान एवं उप महाप्रबन्धक (गन्ना) हरीओम शर्मा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...