मेरठ, मार्च 12 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा मवाना मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सौरभ शर्मा का गुरुवार को कस्बे के सुभाष चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं, हिंदू संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा ढोल-नगाड़ों व फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सौरभ शर्मा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी थीं।‌ गुरुवार को मेरठ से मवाना पहुंचने पर सौरभ शर्मा का सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद सौरभ शर्मा ने सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वागत कार्यक्...