मेरठ, जून 24 -- मवाना बार एसोसिएशन (मेरठ) के वार्षिक चुनाव 2026-27 बुधवार को बार एसोसिएशन भवन में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी केहर सिंह चौहान की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई गई। परिणाम घोषित होने के बाद बार भवन परिसर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और समर्थकों की नारेबाजी से गूंज उठा। इस चुनाव में श्रीवल्लभ पैनल का विशेष दबदबा देखने को मिला, जहां उनके समर्थित अधिकांश प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तीन बजे तक चला। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर हुए कांटे के मुकाबले में श्रीवल्लभ ने 88 मत प्राप्त कर शमसुद्दीन को दो मतों के अंतर से पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद के परिणाम उपाध्यक्ष पद पर जगपाल ने 98 मत हासिल क...