मवाना तहसील में लेखपालों का धरना, सोहावल प्रकरण की जांच की मांग
मेरठ, अगस्त 22 -- अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप से जुड़े प्रकरण के विरोध में शनिवार को मवाना तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और ट्रैप कार्रवाई की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाए जाने की मांग की। धरने का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष अजय कुमार, जिला अध्यक्ष नीरज कुमार और तहसील मंत्री हीतेश कुमार ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी भूमि पैमाइश, अतिक्रमण और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का जिम्मा संभालते हैं। लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत की पूरी जांच किए बिना ट्रैप कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों में भय का माहौल बनता है। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.