मेरठ, मार्च 27 -- सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मवाना की सामान्य निकाय की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मवाना शुगर वर्क्स परिसर में सुबह करीब 11 बजे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार भाटी ने की। बैठक में फरवरी 2026 तक के आय-व्यय का विस्तृत अवलोकन किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। साथ ही सचिव ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल 11 करोड़ 92 लाख रुपये का बजट विभिन्न मदों में प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रस्तावित बजट के अंतर्गत कृषकों को अनुदान पर कृषि यंत्र, कीटनाशक दवाएं तथा ह्यूम पाइप उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नव-निर्माण कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये तथा भवन मरम्मत के लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान भी प्रस्तावित कर मंजूरी दी गई।बैठक म...