मेरठ, मई 9 -- मवाना खुर्द में बाइक टक्कर को लेकर हुए विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाजार में घेरकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाना मवाना में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मवाना खुर्द निवासी जोनी कुमार पुत्र तिलक राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई सोनू के साथ पशुओं का चारा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में तीन बाइक आईं, जिन पर सात से आठ युवक सवार थे। आरोपियों में सादमान पुत्र सभाऊ, दक्ष त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी तथा कविश त्यागी पुत्र चिन्टू त्यागी सहित अन्य शामिल थे।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर उसकी बाइक में टक...