मेरठ, मार्च 12 -- मवाना थाना क्षेत्र की मवाना खुर्द पुलिस चौकी के निकट मुकदमों में दर्ज खड़े वाहनों के बीच गुरुवार दोपहर एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख पुलिसकर्मी और स्थानीय ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। मवाना खुर्द पुलिस चौकी के निकट सड़क दुर्घटनाओं और विभिन्न मुकदमों में बरामद किए गए वाहन खड़े हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भैंसा टोल स्थित फायर सर्विस और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.