मेरठ, मार्च 31 -- बिजनौर मार्ग पर स्थित मवाना खुर्द टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में प्रति वाहन पांच रुपये की वृद्धि कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बढ़ोतरी मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई। यह बढ़ोतरी केवल मवाना खुर्द टोल प्लाजा तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजनौर जिले के भनेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर भी लागू की गई है। दोनों टोल प्लाजा का संचालन एक ही कंपनी सोनीपत निवासी रेनु के पास है। नई दरों के अनुसार कार चालकों को टोल प्लाजा से एक बार गुजरने पर पहले जैसा ही शुल्क देना होगा, लेकिन यदि वे एक ही दिन में दो बार टोल पार करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त पांच रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। प्राधिकरण के अनुसार यह संशोधित टोल दरें 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। टोल शुल्क में इस वृद्धि से रोजाना यात्रा कर...