मेरठ, जून 6 -- क्षेत्र में बिजली लाइन चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। मवाना खुर्द चौकी से करीब बदमाश हाईटेंशन लाइन के सैकड़ों मीटर तार काटकर ले गए। घटना से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, बल्कि क्षेत्र के किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निलोहा से संचालित हाईटेंशन लाइन पर चोरों ने शुक्रवार रात अंधेरे में हाथ साफ कर दिया। बदमाश लगभग 890 मीटर तार काटकर ले गए, जिससे विभाग को करीब 1.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तार चोरी होने के कारण कई क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र में किसानों पर संकट, एलटी तार चोरी से प्रभावित हुई सिंचाई व्यवस्था सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है, जिनकी फसलों की सिंचाई बिजली पर निर्भर है। धान सम...