मेरठ, जून 1 -- पूर्व मंत्री व हस्तिनापुर विधान सभा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सोमवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मेरठ ‌के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मवाना व धार्मिक स्थल हस्तिनापुर क्षेत्र के आम लोगों की यातायात के लिए बंद की गई वातानुकुलित रोडवेज बस सेवा को दोबारा से चलाने की मांग उठाई। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने कहा कि मेरठ जिले में हस्तिनापुर एक धार्मिक एवं पर्यटक पौराणिक स्थल है। धार्मिक स्थल व मवाना नगर के लिए बसें चलाया जाना जरूरी है। इन बसों को जनहित में शासन स्तर से स्वीकृत कराकर दोबारा से चलवाये जाने की व्यवस्था की जायें। मवाना व हस्तिनापुर से रोजाना हजारों यात्री मेरठ जाते आते है। मेरठ से हस्तिनापुर के लिए केवल ...