मिर्जापुर, मई 14 -- हलिया। विपणन केंद्र मवई कला प्रथम, द्वितीय और तृतीय पर इस वर्ष गेहूं खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 151 किसानों से कुल 6762 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं 490 किसानों से संपर्क कर टोकन जारी किए गए हैं और प्रतिदिन किसानों से खरीद की प्रक्रिया जारी है। केंद्र प्रभारी शिवम सिंह एवं सुधीर कुमार यादव ने बताया कि मवई कला प्रथम केंद्र पर 59 किसानों से 2047 क्विंटल 50 किलो, द्वितीय केंद्र पर 49 किसानों से 2322 क्विंटल तथा तृतीय केंद्र पर 53 किसानों से 2392 क्विंटल 50 किलो गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है और सूची जारी कर पारदर्शी तरीके से खरीद की जा रही है। पिछले वर्ष पूरे सीजन में 14 हजार 158 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी, जबकि इस वर्ष अभी तक 6762 क्विंट...