वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी/सारनाथ। मवइयां से नवापुरा की ओर से मुड़ते ही वाहन हिचकोले खाने लगते हैं। करीब 10 साल से नवापुरा-तिसरिया मार्ग बदहाल है। जबकि नजदीक ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय का मकान है। यह रास्ता पूर्व मेयर स्व.पूरन चंद्र पाठक के आवास तक भी जाता है। नवापुरा तिसरिया मार्ग पर लगभग आधा किमी में 87 छोटे बड़े गड्ढे हैं। कुछ गड्ढे तो आधे से एक फीट गहरे हैं जिससे अक्सर तीन पहिया वाहन पलटते हैं। स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं, जो दोहरी मुसीबत पैदा करती है। सिद्धि रेजीडेंसी से केवल हनुमान मंदिर तक भी जाना हो तो सकुशल पहुंच जाएंगे, इसकी गारंटी यह सड़क नहीं देती है। जबकि यह दूसरी महज 150 मीटर की है। इस रास्ते पर पांच स्कूल हैं। स्वाभाविक है कि विद्यार्थियों को भी मुश्किलें पेश आती हैं। यह भी पढ़ें- प्राचीन हनुमान मंदिर को जान...