मल्हौसी से मिट्टी खनन कर रहे तीन डंपर सीज
इटावा औरैया, जून 1 -- भरथना। सोमवार शाम सात बजे पुलिस ने मल्हौसी क्षेत्र में मिट्टी का खनन कर रहे तीन डंपरों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद ने जांच के बाद तीनों वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक राम सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। सीज किए गए डंपरों को पुलिस ने थाने में खड़ा करा दिया है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन करता डंपर सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.