सासाराम, मार्च 6 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत में 18 मार्च को पंचायत पैक्स वह कार्यकराणी का चुनाव होगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि मल्हीपुर पैक्स का कार्यकाल पूरा हो गया है। शुक्रवार से नामांकन प्रारंभ है। 18 मार्च को सुबह 7:00 बजे से संध्या 4:30 बजे तक चुनाव होगा। रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय चेनारी के प्रांगण में 19 मार्च को सुबह 8:00 बजे से मतगणना कार्य की जाएगी। उसके बाद जिला के निर्देश के अनुसार मतगणना का कार्य कर विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दी जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मध्य विद्यालय मल्हीपुर में तीन मतदान केंद्र, मध्य विद्यालय लोहारा में तीन और प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल आठ मतदान केंद्र पर पैक्स ...