सासाराम, मार्च 17 -- चेनारी, एक संवाददाता। मल्हीपुर पंचायत मे पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को चुनाव कर्मियों व पुलिस बल मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। प्रखंड क्षेत्र में उक्त पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एक और कुल तीन सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। जिसमें कुल 5083 मतदाता विभिन्न पद के प्रत्याशियों को मतदान करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...