बेगुसराय, फरवरी 13 -- सिमरिया धाम। बीहट नगर परिषद क्षेत्र के मल्हीपुर के वार्ड 35 व 36 में सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालय नहीं रहने से बच्चों को पठन-पाठन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर मल्हीपुर में शीघ्र विद्यालय स्थापना की मांग की है। कहा है कि मल्हीपुर घनी आबादी वाला शहरी क्षेत्र है। यहां सैकड़ों की संख्या में विद्यालय जाने योग्य बच्चे निवास करते हैं। बावजूद आज तक यहां एक भी सरकारी प्राथमिक या मध्य विद्यालय की स्थापना नहीं होने से बच्चों को दूर-दराज़ जाना पड़ता है। इससे उनकी सुरक्षा व नियमित उपस्थिति तथा पढ़ाई की निरंतरता प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.