बेगुसराय, अप्रैल 10 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर बिंदटोली गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से लगभग दो दर्जन से अधिक फूंस की झोपड़ी जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना में तीन मवेशी, साइकिल समेत घर में रखे खाने-पीने की सामाग्री, बर्तन, अनाज, कपड़ा, चौकी व नगद समेत कई अन्य मंहगी सामाग्री जलकर राख हो गई। बरौनी एनटीपीसी से दो व बरौनी ब्लॉक से एक दमकल आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका है। स्थानीय लोगों ने भी चापाकल व ट्यूवेल से आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे। मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के मल्हीपुर बिंदटोली गांव में आग कैसे लगी इस बात की ठोस जानकारी किसी के पास नहीं है, कोई खाना बनाने के दौरान तो कोई बिजली की चिंगारी से आग लगने की वजह बता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के स्व. दिवाली निषाद के घर से ...