सासाराम, मार्च 6 -- चेनारी,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को मल्हीपुर पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ। बताया जाता है कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह और सदस्य पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। उक्त जानकारी देते हुए निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बतायी कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किया गया। नामांकन के बाद परिसर के बाहर प्रत्याशी को उनके समर्थकों ने फूल माला डालकर स्वागत किया। बता दें कि 18 मार्च को मल्हीपुर पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.