पटना, सितम्बर 12 -- दो दिवसीय 33वां पंडित राधाकृष्ण पंडित कर्ताराम मल्लिक राष्ट्रीय मल्हार महोत्सव का आयोजन विद्यापति भवन पटना में हुआ। आयोजन ध्रुपद एकेडमी दिल्ली द्वारा व कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सहयोग एवं पर्यटन विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया। शुभारंभ पद्मश्री डॉ शान्ति राय एवं ध्रुपद एकैडमी दिल्ली के संस्थापक दरभंगा घराना के प्रतिनिधि पंडित उदय कुमार मल्लिक सदस्यगण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किलकारी के छात्राओं ने स्वागत गान गाया। राग मेघ मल्हार में ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दरभंगा घराना ध्रुपद एकैडमी दिल्ली के युवा कलाकार आदित्य कुमार मल्लिक, हेना शाहा एवं उत्कर्ष कुमार पाठक ने दी। अंशुल प्रताप सिंह ठाकुर तबला एकल वादन प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी। इनके साथ हारमोनियम पर शशि तिवारी ने संगत किया। दूसरे दिन पद्...