मथुरा, अप्रैल 2 -- क्षेत्र गांव रूपनगर में हुए कुश्ती दंगल में भाजपा ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पौनिया ने कहा कि मल्ल विधा ब्रज का पारंपरिक खेल है, जो समय के साथ विलुप्त हो रहा है। इसे जीवित रखने को निरंतर ऐसे आयोजन होना जरुरी है। उन्होंने दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। दंगल में दूर-दराज क्षेत्रों से आए दर्जनों पहलवानों ने भाग लेकर दांव-पेच और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीण जुटे और तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले रोमांचक रहे और विजेता पहलवानों को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीरेन्द्र शर्मा, दयाराम प्रधान, लख्मण प्रधान, छीतो प्रधान, रामहेत, कन्हैया पंडित, योगेश अग्रवाल, लख्मण सेठ, विनोद, विजेन्द्र सिंह, घन...