नैनीताल, मार्च 3 -- नैनीताल। होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मल्लीताल बाजार में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किराएदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों की जांच की गई। एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि अभियान के दौरान सत्यापन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पांच से अधिक लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...