नैनीताल, दिसम्बर 31 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल के समीप बुधवार तड़के करीब चार बजे एक गैराज में आग लग गई। इस हादसे में वहां खड़े छह दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीडी पांडे जिला अस्पताल के ठीक पीछे अस्पताल प्रबंधन के आवासीय क्वार्टर स्थित हैं। इन्हीं से सटे क्षेत्र में लकड़ी और टीन का एक अस्थायी गैराज बनाया गया था। तड़के अचानक क्षेत्र में धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक आग गैराज में फैल चुकी थी। आग से वहां खड़ी तीन बाइकें और तीन स्कूटी जल गईं। दमकल विभाग ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में गैराज सहित तीन बाइक और तीन स्कूटी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.